Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस ने आरक्षक भर्ती घोटाले का दलाल बिहार से गिरफ्तार, 7 लाख में हुईं थी सॉल्वर से डील / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सतनवाडा एवं थाना सुरवाया पुलिस ने कार्यवाही कर फर्जी तरीके से भर्ती कराने वाले मीडिएटर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया.

बता दें की 24 मई 2025 को कार्यालय सेनानी 18वी वाहिनी विसबल शिवपुरी में आरोपी अंकेश रावत पुत्र श्री भूरा सिंह रावत उम्र 23 साल निवासी ग्राम जतरथी पोस्ट रिछारी कलां थाना करहिया तहसील भितरवार जिला ग्वालियर के विरुद्ध थाना सतनवाडा पर अपराध क्रमांक 88/2025 धारा 420,419 भादवि. परीक्षा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना धारा 467,468,471,120बी भादवि. इजाफा की गई। दिनांक 7 जून 2025 को आरोपी अंकेश रावत पुत्र भूरा सिंह रावत उम्र 23 साल निवासी ग्राम जतरथी पोस्ट रिछारी कलां थाना करहिया तहसील भितरवार जिला ग्वालियर म.प्र. को गिरफ्तार किया गया जिसनें पूछताछ पर मेमो में मीडिएटर राजकुमार पासवान का नाम बताया गया।

14 ज़ून 3025 को फर्जी भर्ती कराने वाले मीडिएटर आरोपी राजकुमार पासवान पुत्र यदु पासवान आयु 40 साल निवासी ग्राम मथुरापुरा थाना नूरसराय बिहार को आरोपी के घर ग्राम मथुरापुरा थाना नूरसराय बिहार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया गया। आरोपी रामकुमार पासवान पूर्व में थाना नरवर शिवपुरी में अपराध क्रमांक- 90/2016 धारा 420,467,468,471,120बी भादवि. में गिरफ्तार हो चुका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!