Press "Enter" to skip to content

रेफर पर्चे में गलती की वजह से 2 दिन से जिला अस्पताल में भटक रहा युवक, CMHO बोलें सुधार कर करेंगे इलाज, सिरसौद स्वास्थ्य केंद्र को दिए निर्देश / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल में रैपर पर्चे में एक छोटी सी गलती की वजह से युवक का एक्सरा रुक गया. वहीं 2 दिन से युवक एक्सरे के लिए परेशान हो रहा है.

जानकारी के अनुसार बालकिशन लोधी उम्र 25 साल निवासी ग्राम इमलिया थाना भोंती अपने दोस्त अमोल पाल के साथ शिवपुरी आया हुआ था. इसी दौरान जब वह अपने गांव लौट रहा था. तभी सलैया पर बाइक फिसल गई. जिसके कारण उसके दाहिने पैर में चोट आई थी वहीँ सिरसौद स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन रेफर पर्चे में नर्स की गलती से दाहिने पैर की जगह बायां पैर लिखा हो गया. जिसकी गलती के कारण 2 दिन से युवक जिला अस्पताल में भटक रहा हैं. वहीं सीएमएचओ ने कहा कि गलती हुई है तो जिला अस्पताल में सुधार कर इलाज किया जाएगा साथ ही सिरसौद स्वास्थ्य केंद्र को निर्देश दिए हैं कि ऐसी गलती दोबारा ना दोहराई जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!