शिवपुरी: शहर के होटल ग्रीन व्यू के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई, हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे कार क्रमांक MP 67 C 4812 अशोकनगर से ग्वालियर जा रही थी। तभी वह शिवपुरी शहर के होटल ग्रीन व्यू के पास एक तेज कार को बचाने के फेर में अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई, हादसे में कार में सवार 2 लोगों को मामूली चोटें आई है। जिन्हें शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

Be First to Comment