Press "Enter" to skip to content

25 आदिवासी परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार, आदिवासी बोलें ट्रांसपोर्ट की जमीन कहकर रोकी दूसरी किस्त / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी जनपद के पंचायत बांसखेड़ी के ग्राम सीर की बजरंग कॉलोनी में रहने वाले 25 आदिवासी परिवारों ने कलेक्टर से प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त डलवाने की मांग की है.

आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचे 25 आदिवासी परिवारों ने बताया कि शिवपुरी जनपद के अंतर्गत आने वाली पंचायत बांसखेड़ी के ग्राम सीर की बजरंग कॉलोनी में 50 से 60 वर्षों से निवास करते आ रहे हैं इसी बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए उन्होंने फॉर्म भरा था. फॉर्म भरने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त मिल गई थी. जिससे उन्होंने अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू कर दिया था. लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद भी आज दिनांक तक प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त उन्हें प्राप्त नहीं हुई हैं. जब उन्होंने इस बारे में बातचीत की तूने पता चला कि यह जमीन जिसपर प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त से निर्माण का शुरू हो चुका hain वह जमीन ट्रांसपोर्ट के लिए आरक्षित की गई है.

आदिवासी परिवारों ने बताया कि अगर यह जमीन ट्रांसपोर्ट के लिए आरक्षित की गई है तो ऑनलाइन प्रधानमंत्री की आवास योजना की किस्त कैसे मिली यह सभी परिवार खुले आसमान में रहने की समस्या से जूझ रहे हैं ऐसे में अब उनकी किस्त रोक दी गई हैं. सभी आदिवासी परिवारों ने कलेक्टर से प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त डलवाने की मांग की हैं. जिससे वह अपने मकान का निर्माण कार्य पूरा कर सकें.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!