शिवपुरी: जिले की दिनारा पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान अवैध रुप से गांजा का परिबहन करने बाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.
दिनारा थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी ने बताया की 11 अप्रैल 2025 को सूचना पर झांसी-शिवपुरी हाईवे रोड भगवती मैरिज गार्डन के पास से आरोपी उदय सिंह कुशवाहा पुत्र तुलसीराम कुशवाहा उम्र 34 साल निवासी ग्राम कटीली थाना जिगना दतिया के कब्जे से 1 किलो 613 ग्राम एवं एक होन्डा साईन मोटर साईकिल क्रं. MP 32 MC 1887 कीमत 90,000 रुपये एवं आरोपी अनुरुद्ध उर्फ ध्रुव पुत्र रामप्रताप यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम जोहरया के कब्जे से 1 किलो 517 ग्राम पाया गया कुल गांजा 3 किलो 130 ग्राम कीमत 31679 रु. का जप्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया। वापसी पर आरोपीगणो के विरूद्ध थाना दिनारा पर अपराध क्रमांक 119/2025 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी दिनारा उनि अमित चतुर्वेदी, सउनि सोवरन सिंह सिसोदिया, प्र.आर. सेवाराम पाण्डेय, आर. अरविन्द मांझी, आर. आशीष शर्मा, आर. नंदकिशोर शर्मा, आर. विकास दुबे, आर.चालक मनीष गोस्वामी, सैनिक विशाल शर्मा की सहानीय भूमिका रही।







Be First to Comment