Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में जमीन विवाद में महिला को पीटा, फिर धमकी दी, अस्पताल में भर्ती पीड़िता के घर में तोड़फोड़, परिवार को जान का खतरा / Shivpuri News

शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज घोषीपुरा में जमीन विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। पीड़िता मेहरुनिशा के साथ पहले मारपीट की गई। फिर अस्पताल में धमकी दी गई।

मेहरुनिशा के मुताबिक, शनिवार को उनकी देवरानी सायना खान, जेठ मजीद खान और जेठानी सायदा ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को सायना खान अस्पताल वार्ड में घुसकर जान से मारने की धमकी दे गई।

इसके बाद आरोपियों ने जब मेहरुनिशा अस्पताल में भर्ती थीं, तब रात में सायना बानो, मजीद खान, कयूम खान, सोहेल खान, आदिल खान, आई खान और रईस खान उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने घर का सामान बिखेर दिया। बाहर खड़े ऑटो के शीशे भी तोड़ दिए।

मेहरुनिशा ने अस्पताल से लौटने पर तोड़फोड़ की घटना देखी। उन्होंने फिजिकल थाने में नई शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोपियों से अपने और परिवार की जान को खतरा बताया है। पुलिस तीनों घटनाओं की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!