Press "Enter" to skip to content

भक्ति गुप्ता ने ICSE 10वीं बोर्ड में 95.8% अंक हासिल कर बढ़ाया शिवपुरी का गौरव, इंजीनियर बनने का रखती है सपना / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की होनहार छात्रा भक्ति गुप्ता ने सेंट चार्ल्स स्कूल से ICSE बोर्ड परीक्षा (सत्र 2024–25) में 95.8% अंक अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। यह सफलता न केवल परिवार के लिए, बल्कि संपूर्ण शिवपुरी समाज के लिए भी गर्व का विषय बनी है।

भक्ति को परीक्षा में इतिहास और भौतिकी (History & Physics) विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त हुए हैं। उसने आगे की पढ़ाई के लिए PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) विषय समूह का चयन किया है। उसका सपना है कि वह एक इंजीनियर बनकर देश की प्रौद्योगिकी क्षेत्र में योगदान दे।

गांधी चौक स्थित गुप्ता साइकिल स्टोर के संचालक श्री गिर्राज (रोहित) गुप्ता की पुत्री भक्ति से फोन पर चर्चा में उसने बताया कि उसे गणित विषय विशेष रूप से प्रिय है और वह अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में काम करना चाहती है। भक्ति की माता श्रीमती स्मृति गुप्ता, एक गृहिणी हैं, जिन्होंने बेटी की सफलता को उसकी कठिन मेहनत और परिवार के सहयोग का फल बताया।

भक्ति की उपलब्धि पर परिजनों, शिवपुरी के व्यापारी बंधुओं, विद्यालय के शिक्षकों तथा प्रबंधन ने फोन कर बधाइयां दीं और उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

यह सफलता शिवपुरी जिले की शैक्षिक गुणवत्ता और छात्र-छात्राओं की प्रतिभा का प्रमाण है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!