Press "Enter" to skip to content

अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार, शिवपुरी के 4 युवक की मौत एक भोपाल रेफर, गुना में शादी समारोह से वापस लौट रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले से गुना जिले में शादी समारोह में शामिल होंगे आए युवकों की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन युवक घायल हैं एक गंभीर घायल को भोपाल रेफर किया गया है।
म्याना थाना प्रभारी एसआई गोपाल चौबे ने बताया कि शिवपुरी जिले से गुना जिले में बारात आई थी। रात लगभग 2:30 बजे एक गाड़ी से कुछ लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। गुना से लगभग 30 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर ग्राम भदौरा के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हैं। एक गंभीर घायल को भोपाल रेफर किया गया है। दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
          
शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र के रिजौदा गांव में बारात गुना जिले के मावन गांव आई थी। बुधवार शाम बारात गुना पहुंची। इसके बाद यहां से मावन गई। मावन में रात लगभग 12 बजे बारात दुल्हन के यहां पहुंच गई। बारात में शामिल होने के बाद कुछ युवा रात लगभग 2:30 बजे वापस रिजौदा जाने के लिए मावन से निकले। इसी दौरान भदौरा के पास उनकी गाड़ी पलटी खा कर डिवाइडर से टकरा गई। संभवतः कोई वहां या जानवर आने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई।
हादसे में रिजौदा गांव के रहने वाले गोविंद रघुवंशी उम्र 28 साल पुत्र दिनेश रघुवंशी, सोनूउम्र 35 साल पुत्र हरि भगवान रघुवंशी, वीरूउम्र 24 साल पुत्र बृजेश कुशवाह और हितेश उम्र 24 साल पुत्र ब्रजमोहन बैरागी की मौत हो गई। वहीं सुदीप उम्र 24 साल पुत्र सुरेन्द्र रघुवंशी, सुमित उम्र 24 साल पुत्र जसवंत रघुवंशी, रवि उम्र 22 साल पुत्र वीरेंद्र रघुवंशी घायल हैं। सुदीप को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है।


बताया जा रहा है कि कार पीछे की तरफ से पुलिया से टकराई है। कार का अगला हिस्सा सुरक्षित है। वहीं पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। गाड़ी का कांच सड़क पर भी बिखरा हुआ है। वहीं कार के आसपास युवकों के जूते बिखरे हुए हैं।

म्याना थाना प्रभारी एसआई गोपाल चौबे ने बताया कि शिवपुरी जिले से गुना जिले में बारात आई थी। रात लगभग 2:30 बजे एक गाड़ी से कुछ लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। भदौरा के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हैं। दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!