,

सब्जी बेचने की आड़ में कर रहा था शराब तस्करी, झोले में छुपाए 400 क्वाटर, बाइक जप्त कर आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी की बदरवास पुलिस ने गांव-गांव बाइक से सब्जी बेचने वाले शराब तस्कर को पकड़ा। मुखबिर की सूचना पर ये कार्रवाई की गई।

टीआई विकास यादव के अनुसार, मंगलवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति छोटी घुरवार की ओर से बाइक पर सब्जी की झोलियों में शराब छिपाकर ला रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

200-200 क्वार्टर देसी प्लेन-मसाला शराब बरामद
पकड़े गए आरोपी की पहचान हरवीर मोंगिया के रूप में हुई है। वो अशोकनगर जिले के रौंसर जागीर का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो प्लास्टिक की झोलियों से 200 क्वार्टर देसी प्लेन और 200 क्वार्टर देशी मसाला शराब बरामद हुई। कुल 72 लीटर शराब की कीमत लगभग 44 हजार रुपए है।

पुलिस ने आरोपी की 40 हजार रुपए कीमत की बाइक भी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


संबंधित खबरें