Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के ITBP जवान का अरुणाचल में निधन: कल घर पहुंचेगा गौरव सिंह सेंगर का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार / Shivpuri News

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 57वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल गौरव सिंह सेंगर का अरुणाचल प्रदेश में निधन हो गया। उन्होंने 29 अप्रैल की रात 12:45 बजे जिला अस्पताल आलो पश्चिम सियांग में अंतिम सांस ली।

36 साल के गौरव ने 28 अप्रैल को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की सूचना यूनिट के चिकित्सकों को दी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। गौरव का जन्म 1 जुलाई 1988 को हुआ था। उन्होंने 13 जुलाई 2007 को आईटीबीपी में सेवा शुरू की थी। उनकी मेडिकल कैटेगरी P3(T-24) थी। ये श्रेणी 15 अप्रैल 2013 से प्रभावी थी और 17 फरवरी 2025 को इसमें संशोधन किया गया था।

बुधवार को शिवपुरी पहुंचेगा पार्थिव शरीर
आईटीबीपी के नियमों के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से शिवपुरी भेजा जा रहा है। बुधवार दोपहर दो बजे तक शिवपुरी पहुंचने की संभावना है। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

गौरव शिवपुरी के न्यू शिव कालोनी में रहते थे। वे अपने पीछे पत्नी सीमा सेंगर और परिवार को छोड़ गए हैं। उनके निधन से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

‘कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित जवान खो दिया’
57वीं बटालियन की कमांडेंट संतोष कुमारी ने कहा कि बल ने एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित जवान खो दिया है। उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।

कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश जारी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद ही मृत्यु के कारण की पुष्टि हो सकेगी। बल ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!