,

शिवपुरी में दो दर्जन से ज्यादा मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने वाली 2 पिकअप पुलिस ने पकड़ी, ईदगाह का मामला / Shivpuri News

शिवपुरी में सोमवार रात 11 बजे पुलिस ने दो पिकअप वाहनों को अवैध मवेशी भरकर ले जाते पकड़ा। बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घटना ईदगाह क्षेत्र के देहात थाना की है।

बजरंग दल के विभाग संयोजक उपेन्द्र यादव के अनुसार, ईदगाह क्षेत्र से मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। सोमवार को मिली शिकायत के अनुसार टीम पहुंची तो दो वाहनों में लगभग दो दर्जन से ज्यादा भैंसों को ठूंस-ठूंसकर भरा था। पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों को जब्त कर लिया।


संबंधित खबरें