,

शिवपुरी में आधार कार्ड में नाम गलत होने के कारण छात्रा का नहीं हो रहा 9वीं कक्षा में एडमिशन, कलेक्टर से लगाई छात्रा ने गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मनपुरा में छात्रा का नाम आधार कार्ड में गलत अंकित हो जाने के कारण उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. छात्रा का 9वीं कक्षा में एडमिशन नहीं हो पा रहा है.

जानकारी के अनुसार नरेश जाटव पुत्र हरचरण जाटव निवासी ग्राम मनपुरा ने बताया कि उसकी बेटी सावित्री जाटव का नाम आधार कार्ड में सोवनम गलती से अंकित हो गया हैं. जिसके कारण उसकी बेटी का स्कूल में एडमिशन नहीं हो पा रहा है स्कूल वाले कह रहे हैं कि आधार कार्ड में सही नाम अंकित करा लो जबकि मार्कशीट में उसका नाम सावित्री जाटव अंकित हैं. उसी के आधार पर आधार कार्ड में सोवनम नाम की जगह सावित्री जाटव नाम अंकित हो जाने के बाद उसका एडमिशन हो पाएगा. जिसकी शिकायत आज पिता और छात्रा ने कलेक्टर से की है.


संबंधित खबरें