,

शिवपुरी में पंखे के तार लगाते समय बुजुर्ग महिला आई करंट की चपेट में, बाल बाल बची, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय कॉलोनी में बुजुर्ग महिला को पंखे का तार लगाते समय करंट लग गया. जिसके कारण महिला बाल बाल बच गई. घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार शंकर शाक्य निवासी संजय कॉलोनी ने बताया कि उसकी मां नारानी शाक्य उम्र 50 साल सोमवार की सुबह पंखे का तार लगा रही थी. इसी दौरान उन्हें जोरदार करंट लग गया जिस कारण वह बाल बाल बच गई. वहीं घायल महिला को तुरंत परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर उनका उपचार जारी है.


संबंधित खबरें