Press "Enter" to skip to content

ऑटो चालक की पत्नी ने थाने पर की शिकायत, जमानत के बादघार आया तो पत्नी नहीं मिली, ग्वालियर से वापस आई, अगले दिन फिर डॉक्यूमेंट लेकर भागी / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस में 23 अप्रैल को ऑटो चालक विनोद कुशवाह की पत्नी सपना से बच्चे के दूध को लेकर विवाद हुआ। सपना ने कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विनोद को तहसील में पेश किया। जमानत के बाद जब वो घर लौटा तो पत्नी गायब थी।

शनिवार को सपना का फोन आया। उसने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मिलने बुलाया। विनोद बेटी के साथ स्टेशन पहुंचा। तीनों रात को घर लौटे। अगली सुबह विनोद ऑटो चलाने निकला। तब सपना फिर से घर से चली गई। इस बार वो अलमारी से आधार कार्ड, वोटर कार्ड और 2 हजार रुपए भी ले गई।

विनोद का आरोप है कि सपना ने दस्तावेज पाने के लिए ये सब किया। उसने 9 माह के बेटे को भी छोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!