Press "Enter" to skip to content

पवन अवस्थी बने म.प्र.कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बने सत्येन्द्र दुवे / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश संरक्षक वीरेन्द्र खोंगल एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र निगम ने शिवपुरी जिले की पूर्व कार्यकारिणी को भंग करते हुये कर्मचारी हितेषी कार्यों को संपादित करने के लिए शिवपुरी जिला संरक्षक ओमप्रकाश जाॅली की अनुशंसा पर शिवपुरी जिलाध्यक्ष का दायित्व पवन अवस्थी को सौंपा है। साथ ही जिला उपाध्यक्ष का पद सत्येन्द्र दुवे को सौंपा गया है। अवस्थी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने पर प्रदेश नेत्रत्व का आभार व्यक्त किया है। तथा शीर्ष नेत्रत्व को आश्वस्त किया है कि वे सदैव संगठन के नियमावली के अनुसार पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ कर्मचारी हितैषी कार्यों को संपादित करते रहेंगे। तथा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के भरसक प्रयास करते रहेंगे।
पवन अवस्थी को म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस का जिलाध्यक्ष एवं सत्येन्द्र दुवे का जिला उपाध्यक्ष बनने पर कर्मचारी संगठनों के साथ साथ शासकीय सेवकों ने शुभकामनाएं व बधाईयां प्रेषित की हैं। शुभकामनाएं एवं बधाईयां देने वालों में राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष कौशल गौतम, प्रांतीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सरैया, मनोज शर्मा सुरवाया, आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा, हरीश हर्षित, कीरत सिंह लोधी, राकेश सरैया, जितेन्द्र गुप्ता, के.पी.जैन, अरविन्द सरैया, विपिन पचौरी, यादवेन्द्र चौधरी, शासकीय शिक्षक सेतू के जिलाध्यक्ष अमरदीप श्रीवास्तव, राजू शर्मा पिपरघार, संजय राष्ट्रीय, तारिक सिद्वकी, प्रदम्न भार्गव, जावेद खांन, दीपक भागौरिया, बालीराम जाटव, मनोज कोली, सुनील तोमर, अविनाश भार्गव, दीपक भार्गव, सत्येन्द्र भट्ट, मुकेश गौतम, वीरेन्द्र अवस्थी, ब्रजेश जाटव, फिरोज बेग मिर्जा, शकील अहमद कुर्रेशी, पवन शर्मा आदि शामिल हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!