Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी की समलैंगिक महिला को लेने पहुंची हरियाणा की महिला, चार साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती प्यार में बदली / Shivpuri News

शिवपुरी में हरियाणा से एक महिला अपनी समलैंगिक साथी को लेने पहुंची। परिवार के विरोध के बाद मामला महिला थाने तक पहुंच गया।

बता दें की दोनों महिलाओं की मुलाकात चार साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पिछले चार महीने से दोनों हरियाणा में एक साथ रह रही थीं। वहां दोनों एक आश्रम में काम करती थीं। किराए के मकान में रहकर अपने बच्चों की देखभाल भी कर रही थीं। महिला को उसके परिजनों ने 15 अप्रैल को तलाक के कागजात के बहाने बुलाया। फिर उसे वापस जाने से रोक दिया। परिजनों ने उसके साथ मारपीट भी की। यह जानकर हरियाणा की महिला शिवपुरी पहुंची।


इधर शिवपुरी की महिला के पति और मां ने हरियाणा की महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो उनकी बेटी से जिस्मफरोशी का धंधा करवा रही है। साथ ही बच्चों को बेच सकती है। हालांकि हरियाणा की महिला ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि वो तलाकशुदा है और अपनी साथी के साथ सम्मानपूर्वक जीवन बिताना चाहती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!