शिवपुरी में सोमवार को दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी ने अपना वाहन रोककर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
घायल युवकों की पहचान बमना निवासी विनोद कुमार अहिरवार और गजौरा नया गांव के रहने वाले महेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना पिछोर थाना क्षेत्र के नया चौराहे पर सुबह लगभग 11 बजे की है।
जानकारी के अनुसार विनोद अपनी बहन के घर से वापस लौट रहा था। जबकि महेंद्र रेडी चौराहा से अपने घर लौट रहा है। दोनों बाइक तेज रफ्तार से आ रही थी, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों घायलों के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा।
इस दौरान वहां से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी ने घायलों की तुरंत मदद की। उन्होंने अपनी कार में घायलों को बैठाया और पिछोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।





