,

शिवपुरी में बाइक को बचाने के फेर में कार पलटने से 5 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, गोरा टीला रोड पर स्थित भेड़ के पास की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर गोरा टीला रोड पर स्थित भेड़ फार्म के पास एक सड़क हादसा हो जाने से कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है।

बता दें की उमाशंकर जाटव निवासी ग्राम भरतपुर परिवार के साथ शिवपुरी से इलाज करवाकर घर लौट रहे थे। कार में उमाशंकर परिहार, रवि जाटव, अभिषेक जाटव, निर्भिन जाटव और शांति जाटव सवार थे। जैसे ही कार गोरा टीला रोड पर स्थित भेड़ फार्म के पास पहुंची तभी सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में कार चालक का संतुलन बिगड़ गया. जिससे कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

जिसके कारण उमाशंकर जाटव को गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि अन्य चार लोगों को भी चोटें पहुंची हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी ले जाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है।


संबंधित खबरें