Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में भाजपा ने फूंका पुतला: भ्रष्टाचार और नैतिक पतन का प्रतीक है नेशनल हेराल्ड में भ्रष्टाचार का मामला: जसमंत जाटव / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवनीत सेन के नेतृत्व में गुरूवार को नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर शिवपुरी के माधव चौक पर प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण महज एक आर्थिक घोटाला नहीं, बल्कि यह नैतिक पतन, सार्वजनिक संपत्ति की लूट और वंशवाद की पराकाष्ठा का ज्वलंत उदाहरण है। यह वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दान की गई संपत्तियों को एक परिवार की निजी जागीर में बदल दिया। गांधी परिवार ने संस्थाओं को जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि उन्हें एक रियल एस्टेट कंपनी में परिवर्तित कर निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के शेयर होल्डर वाली यंग इंडिया कंपनी को केवल 50 लाख के मामूली निवेश पर नेशनल हेराल्ड को संचालित करने वाली एसोसिएट जर्नल (एजेएल) जैसे बहुमूल्य कंपनी की संपत्तियों को कब्जा दिया गया। इस निर्णय से श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी परिवार को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल और पटना जैसे प्रमुख शहरों में स्थित नेशनल हेराल्ड की अचल संपत्तियों का अधिकार प्राप्त हो गया। यह न केवल धोखाधड़ी है, बल्कि कांग्रेस पार्टी का सार्वजनिक संस्थाओं पर सीधा हमला भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कोई लोकतांत्रिक पार्टी नहीं रही, वह एक पारिवारिक उद्यम बन चुकी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!