बदरवास: नेशनल हाईवे-46 पर अटलपुर के पास एक दर्दनाक हादसे में नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह सेंगर की बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई. यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया. जिसे बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया.
कार में मौजूद नायब तहसीलदार के साथ-साथ ड्राइवर और एक पटवारी भी घायल हो गए हादसे की सूचना मिलते ही बदरवास तहसीलदार प्रदीप भार्गव तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बदरवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं.







