शिवपुरी: शहर के कोर्ट रोड़ पर स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में महिला की डेढ़ लाख रुपए फंसे हुए हैं. बैंक वाले 1 हजार से ज्यादा नहीं निकलते हैं अब बीमार महिला को इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपए की जरूरत है.
जानकारी के अनुसार लीलाबाई बाथम पत्नी स्वर्गीय गंगाराम बाथम निवासी आंगनबाड़ी के सामने न्यू ब्लॉक ने बताया कि उसके जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में डेढ़ लाख रुपए जमा है अब बैंक वाले 1 हजार से ज्यादा नहीं देते हैं.
महिला का शिवपुरी सहित ग्वालियर में इलाज चल रहा हैं महिला हार्ट पेशेंट और चलने फिरने में असमर्थ हैं साथ ही पैरालिसिस की बीमारी से भी प्रताड़ित प्रताड़ित हैं इसलिए महिला ने एक मुश्त राशि निकलवाने की कलेक्टर से मांग की है.







Be First to Comment