शिवपुरी: हाई कोर्ट के आदेश के बाद शिवपुरी सीएमएचओ संजय ऋषीश्वर ने अब एम एम अस्पताल की सेवाओं को स्थगित रखा है.
बता दें की एक घटनाक्रम के बाद सीएमएचओ शिवपुरी के द्वारा एमएम हॉस्पिटल के लाइसेंस को निरस्त कर दिया था. जिसके बाद एमएम हॉस्पिटल के प्रबंधन ने हाई कोर्ट की शरण ली. हाई कोर्ट ने एमएम हॉस्पिटल को स्टे देकर राहत की खबर दी थी. उसके बाद अब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपुरी के द्वारा आदेश निकाला गया हैं. जिसमें उन्होंने बताया कि एमएम हॉस्पिटल की सेवाएं न्यायालय से निर्णय होने तक निरंतर जारी रहेगी.





