Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस ने नवविवाहिता की हत्या करने बाले पति, ससुर और नन्दोई को गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की थाना सिरसौद पुलिस ने नवविवाहिता की हत्या के मुख्य आरोपी पति, ससुर और नंदोई को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं.


बता दें की 8 अप्रैल 2025 को श्रीमति शरणदेवी पत्नि शिवकुमार गोस्वामी निवासी लीटापुरा थाना डबरा देहात जिला ग्वालियर ने बताया की 7 अप्रैल 2025 को अपनी नवविवाहिता लडकी को उसके पति एव ससुराल वालो द्वारा दहेज के लिए प्रताडित करने एव पति द्वारा लाठी एव लोहे के सरिया से मारपीट कर हत्या करने की रिपोर्ट पर से पति, ससुर, ननदोई, ननद के विरूध्द थाना सिरसौद पर अप.क्र.67/2025 धारा 103(1),80,85,3 (5) बीएनएस 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का प्रकरण कायम किया.

सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया ने बताया की 12 अप्रैल 2025 को नवविवाहिता की हत्या करने बाले आरोपी अजय पुरी पुत्र जगदीश पुरी उम्र 24 साल, जगदीश पुत्र प्रहलाद गिरी उम्र 60 साल निवासीगण ग्राम सिरसौद व नरेश गिरी पुत्र कमल गिरी उम्र 40 साल निवासी ग्राम पाडरखेडा थाना गोपालपुर हाल निवासी रामवाग शिवपुरी थाना सिटी कोतवाली शिवपुरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपियों को जेल भेज दिया हैं.
विशेष भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना सिरसौद उनि. मुकेश दुवोलिया, सउनि जगदीश भिलाला, प्र.आर.बाबूलाल नागर, प्र. आर. सोनू रजक, प्र.आर. बृजेन्द्र सिह गुर्जर, प्र. आर. महेन्द्र सिह सेंगर, आर. मुकेश परमार, आर. विक्रम बाथम, आर. शत्रुधनसिह, आर. संजीव शर्मा, महिला प्र.आर. रचना शाक्य, आर अमरीश परिहार एव एसडीओपी कार्यालय पोहरी से आर. शोभित, आर. कपिल शर्मा, आर. चालक रमेश, आर. विवेकानन्द गौड, आर. शुवम वरूआ, आर. चालक गौरव गुर्जर, की विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!