Press "Enter" to skip to content

विचारधारा ही भाजपा का प्राण है, कार्यकर्ता ही भाजपा की धड़कन: महेंद्र सिंह, भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित / Shivpuri News

शिवपुरी। विचारधारा ही भाजपा का प्राण है… कार्यकर्ता ही भाजपा की धड़कन है। पार्टी अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। एनडीए की सरकार सबकी हितैषी है। आयुष्मान कार्ड, मुफ्त राशन मुफ्त, मुफ्त गैस सिलेंडर आदि योजनाओं का लाभ देश की 140 करोड़ जनता को मिल रहा है। यह बात प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह शिवपुरी के नक्षत्र गार्डन में शुक्रवार को आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओ की वजह से पार्टी एक विशाल पार्टी का रूप ले पायी है। आज देश के विभिन्न प्रदेशो मे भाजपा सरकारे है ओर केंद्र भी पिछले दस सालो से भाजपा पार्टी की है। आज भाजपा देश ही नहीं विदेश की भी सबसे बड़ी पार्टी सिर्फ कर्मठ कार्यकर्ताओ की वजह से ही बन पायी है।

प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत ने कहा कि संगठन को चलाने में सक्रिय सदस्यों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनता के हित के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करें।

जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सूद्रढ़, समृद्ध, एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिये कृत संकल्पित है। भाजपा अकेली ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है। जिसे विचारधारा और पॉलिटिक्स के आधार पर अलग से पहचाना जाता है

विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रवाद, विकास, सुशासन और सांस्कृतिक मूल्य की दृढ़ता ही भाजपा परिवार की विचारधारा है। हम सभी कार्यकर्ताओं को सौभाग्य है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं।भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपने किसी भी कार्यकर्ता को बड़ी जवाबदेही के साथ जनता की सेवा में भेजने के लिए जानी जाती है। अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे,  प्रहलाद भारती, ओमप्रकाश खटीक प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय शर्मा, हरवीर रघुवंशी, महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक मंच पर मौजूद रहे।

नव निर्वाचित बूथ अध्यक्षों से किया संवाद

डॉ. महेन्द्र सिंह ने पार्टी के स्थापना दिवस के अंतर्गत  कोलारस विधानसभा के मंडल ख़तौरा के बूथ क्र. 216 में गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत बूथ कार्यकर्ताओं एवं लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थियों एवं नव निर्वाचित बूथ अध्यक्षों से संवाद कर सम्मान किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!