शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुर रामगढ़ में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले कैप्सूल का सेवन कर लिया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार राहुल परिहार पुत्र नेपाल परिहार उम्र 20 साल निवासी ग्राम रामगढ़ थाना इंदार ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले कैप्सूल का सेवन कर लिया. जिसे परिजनों ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर युवक उपचार जारी है.





