शिवपुरी: शहर के बड़ोदी क्षेत्र में प्याज से भरे ट्रक पर सो रहा हेल्पर रात्रि में नींद में नीचे गिर गया. जिसके कारण हेल्पर का पैर टूट गया. वहीं शरीर पर चोट के निशान आए हैं. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार जितेंद्र लोधी पुत्र ब्रजलाल लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम माढ़ागणेशखेड़ा थाना रन्नोद ने बताया कि वह ट्रक में प्याज भरकर इलाहाबाद जा रहा था. इसी दौरान बड़ोदी में रात में सोने के लिए रुका और ट्रक के ऊपर सो गया. नींद में होने के कारण वह ट्रक से नीचे गिर गया. जिसके कारण उसका पैर फैक्चर हो गया. वहीं शरीर में कई चोट के निशान हैं. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.







Be First to Comment