शिवपुरी: शहर की देहात पुलिस ने हथियारबंद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा सहित 1 जिन्दा राउंड जप्त किया.
देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया की 8 अप्रैल 2025 को नोनकोलू की पुलिया शिवपुरी से आरोपी पंकज कुशवाह पुत्र भरोसी लाल कुशवाह उम्र 27 साल निवासी जवाहर कालोनी शिवपुरी थाना देहात जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा 1 जिन्दा राउंड जप्त किया. आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया.







Be First to Comment