Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी: सातवें दिन लगा शहर में कचरे का ढेर, कल केंद्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे रोड़ शो / Shivpuri News

शिवपुरी: नगर पालिका के सफाई कर्मचारी सातवें दिन भी हड़ताल पर हैं। कर्मचारी एनपीएस में 70 लाख रुपए के कथित घोटाले की जांच की मांग कर रहे हैं। साथ ही कर्मचारियों के तबादले पर रोक और हटाए गए कर्मियों की बहाली की मांग भी कर रहे हैं।


पूर्व मंत्री केपी सिंह ‘कक्का जू’, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान और पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई की मांग की।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की स्थिति बिगड़ती जा रही है। गली-मोहल्लों और बाजारों में कचरे के ढेर लग गए हैं। लोग घरों और दुकानों के सामने खुद झाड़ू लगा रहे हैं। कचरा जलाने को मजबूर हैं। दुर्गंध और गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

नगर पालिका और हड़ताली कर्मचारियों के बीच कई बार बातचीत हुई। लेकिन, कोई समाधान नहीं निकला। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शहर में रोड शो है। गंदगी से भरे शहर की स्थिति ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!