शिवपुरी: झाँसी के रक्सा में 3 मंजिल से नीचे गिरने से शिवपुरी के युवक का पैर टूट गया. साथ काम करने बाले लोगों ने युवक को शिवपुरी भिजवाया. घायल युवक का जिला अस्पताल मेम उपचार जारी हैं.
जानकारी के अनुसार राजकुमार नामदेव निवासी छोटा लुहारपुरा पुरानी शिवपुरी ने बताया की छोटा भाई भवानी शंकर नामदेव पुत्र जगदीश नामदेव उम्र 30 साल रक्सा में रहकर मजदूर कार्य करता हैं. रविवार की रात साथ काम करने बालों ने छोटे भाई को घर पहुंचाया और बताया कि वह दो मंजिल से नीचे गिर गया हैं. जिसके कारण उसका पैर टूट गया हैं. परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं. जहां पर उसका उपचार जारी है.







Be First to Comment