Press "Enter" to skip to content

बलारी माता दर्शन करने निकलर चार दोस्त, डिवाईडर से टकराई कार, युवक की मौत, परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: बलारपुर मेले में दर्शन करने निकले चार दोस्तों की कार शुक्रवार देर रात सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। वही तीन युवक घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत हाईवे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव के पास एनएच 27 रात साढ़े 9 बजे है। जहां स्कार्पियों कार हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई थी। जिसमें सिरसौद थाना क्षेत्र के छार गांव के रहने वाले 25 साल के मनोज परिहार पुत्र विजय की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मनोज के बड़े भाई दीपू परिहार ने बताया कि मनोज अपने चार दोस्तों के साथ शाम 7 बजे घर से बलारपुर माता मंदिर दर्शन करने जाने का बोल कर निकला था, लगभग डेढ़ घंटे बाद उसके दोस्तों का डेहरवारा से फोन आया। उन्होंने बताया कि मनोज का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मौत हो गई।

दीपू ने कहा कि ये साजिश उसके भाई को मौत के घाट उतारने के लिए रची गई है। मनोज को ठर्रा गांव का रहने वाला शिवराज अपने साथ कार में बैठाकर ले गया था। उन्हें बलारी माता मंदिर जाना था। लेकिन साजिश रचते हुए उसे डेहरवारा की ओर ले जाकर घटना को अंजाम देकर उसे दुर्घटना बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि कार में देवराज धाकड़ सवार था। जिसकी ससुराल डेहरवारा क्षेत्र में था। देवराज धाकड़ मेले से पहले अपनी ससुराल दोस्तों के साथ जा रहा था। लेकिन रास्ते में वह दुर्घटना का शिकार हो गया। तेंदुआ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!