Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में आरटीओ आरक्षक की जमानत के विरोध में करैरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका, भ्रष्टाचारी को बचाने का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा में आरटीओ विभाग के भ्रष्टाचार मामले में आरोपी आरक्षक सौरभ शर्मा की जमानत के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र भार्गव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाया।

पूर्व विधायक प्रगीलाल जाटव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरक्षक सौरभ शर्मा ने आरटीओ विभाग में भारी भ्रष्टाचार किया। इसके लिए उसे जेल भेजा गया था। अब उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा
प्रदर्शन में किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह फौजी, वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम रावत, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज लोधी, सतीश खटीक, बलराम यादव, दमयंती मिश्रा और कृपाल सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सरकार की भ्रष्टाचार को संरक्षण देने की नीति का विरोध किया।

उन्होंने इसके खिलाफ लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!