Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में एनएच-46 पर महाराष्ट्र से पंजाब जा रहा रुई से भरा ट्रक जलकर पूरी तरह खाक, चालक सुरक्षित / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर स्थित गांधी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक में रविवार रात अचानक आग लग गई। ट्रक महाराष्ट्र से पंजाब की ओर रुई लेकर जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि शिवपुरी से अतिरिक्त दमकल को भी बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना के समय ट्रक गुना से शिवपुरी की ओर आ रहा था। राहगीरों ने आग की सूचना पुलिस को दी। घटना के दौरान ट्रक का स्टाफ मौके से गायब था। कुछ समय बाद ट्रक चालक कोलारस थाने पहुंचा और आगजनी की शिकायत दर्ज कराई।

चालक ने बताया कि वह महाराष्ट्र से रुई लेकर पंजाब जा रहा था। यात्रा के दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई। आग से पूरी गाड़ी जलकर नष्ट हो गई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!