Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी, शिवपुरी ने उत्साहपूर्वक मनाया 44 वां वाहिनी स्थापना दिवस / Shivpuri News

दूरसंचार वाहिनी, आई.टी.बी.पी शिवपुरी ने आज 44 वॉ वाहिनी स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया

िशवपुरी। सर्वप्रथम सुनील कुमार, द्वितीय कमान दूरसंचार द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ सुसज्जित परेड के साथ हुआ, जिसकी कमान श्री प्रकाष भूषण झा, उप-सेनानी द्वारा संभाली हुई थी। इस अवसर पर द्वितीय कमान द्वारा वाहिनी के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं हिमवीरों व उनके परिवार को 44 वें वाहिनी स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी।

द्वितीय कमान दूरसंचार वाहिनी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं हिमवीरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन 30 सितम्बर, 1978 को बल के पुर्नगठन के पश्चात् दूरसंचार वाहिनी एवं अन्य विशेष वाहिनियों की स्थापना हुई थी। इसी के साथ विगत एक वर्ष में किये गए कार्यों से भी सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया। वाहिनी द्वारा वर्ष 2021 के दौरान लगभग 30000 पौधे दूरसंचार वाहिनी परिसर एवं शहर के विभिन्न स्थानों जैसे- सर्किल जेल, गॉधी पार्क, मेडिकल कॉलेज, इन्जिनियरिंग कॉलेज, आई.बी. ऑफिस, कन्या महाविधालय शिवपुरी आदि स्थानों में लगाए। वाहिनी द्वारा समस्त बल को सुदृढ़ दूरसंचार व्यवस्थायुक्त बनाए रखने एवं भविष्य में भी अपने कार्य को कुशलता से किए जाने के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया तथा आशा की, कि दूरसंचार वाहिनी इसी तरह से बल को अपनी बेहतरीन सेवायें देती रहेगी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!