शिवपुरी: जिले के कोलारस तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग के लाइनमैन के शराब के नशे धुत्त होकर डले होने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। वीडियो सामने बिजली विभाग की हुई किरकिरी के बाद अधिकारियों ने लाइनमैन को नोटिस थमाया हुआ हैं।
जानकारी के मुताबिक़ चंदोरिया सबस्टेशन पर पदस्थ लाइन मैन शैलेंद्र भिलाला का शराब के नशे में धुत्त होकर सड़क पर डले हुए का वीडियो रविवार का बताया गया हैं। जानकारी के मुताबिक सबस्टेशन से जुड़े गांव में पिछले शुक्रवार से बिजली सप्लाई नहीं पहुंची थी। इसके बाद कुछ ग्रामीण चंदोरिया सबस्टेशन पर पहुंचे थे। लेकिन यहां लाईनमैन उन्हे सबस्टेशन पर शराब के नशे में धुत्त मिला था। जब ग्रामीणों ने उससे सवाल जवाब किये तो लाइन मैन नशे के हाल में कोई जबाव तक नहीं दे पा रहा था। इसके बाद ग्रामीणों सबस्टेशन से शराबी लाइन मैन का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से भी दर्ज कराई थी। इस मामले में बिजली विभाग के ग्रामीण अंचल के सुपरवाइजर सुमित झा का कहना हैं कि लाइन मैन को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया हैं। सही जबाब ना देने पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।







Be First to Comment