Press "Enter" to skip to content

बीपीएम दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार: कार्य का भुगतान करने के बदले सीएचओ से मांगे रुपए, EOW ने पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। यह कार्रवाई ग्वालियर EOW टीम के द्वारा की गई है।

जानकारी के मुताबिक, सीएचओ रिंका लोधी से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर डॉ. अखिलेश कनेरिया ने पीबीआई और जन आरोग्य के कार्य सहित अन्य कार्य का भुगतान करने के नाम पर 10 प्रतिशत राशि 24500 की रिश्वत की मांग की गई थी। सीएचओ रिंका लोधी ने इसकी शिकायत EOW ग्वालियर में दर्ज कराई थी।

इसके बाद EOW की टीम ने पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की। सीएचओ रिंका लोधी जब पहली किस्त के 10000 रुपए लेकर बीपीएम के दफ्तर पहुंची, तभी EOW की टीम ने अखिलेश कनेरिया को रंगे हाथों पकड़ लिया। जांच में बीपीएम के हाथ रंगे हुए पाए गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। EOW अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!