,

यहाँ अनाज से मिलती हैं पीने के लिए शराब, पति कर रहे घर बरबाद, सैकड़ो महिलाएं पहुँची कलेक्ट्रेट, ठेका हटवाने की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम करमई में शराब की दुकान से परेशान होकर सैकड़ो महिलाएं आज कलेक्ट्रेट पहुंची जहाँ उन्होंने कलेक्टर को शराब की दुकान हटाने को लेकर ज्ञापन सोपा है.

जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम करमई की सेकड़ों महिलाएं आज जनसुनवाई में पहुंची जहां उन्होंने बताया कि उनके गांव में दो शराब के ठेके हैं और अबैध रूप से शराब बेची जा रही है. जिसके कारण उनके घर बर्बाद हो रहे हैं. वहीं उनके पति घर खर्च के रुपए और अनाज चोरी से ले जाकर शराब लेकर पीते हैं जिनके कारण के घर बर्बाद हो रहे हैं वहीं भूखे मरने की नौबत आ गई है. इसी कारण से परेशान होकर आज गांव की सैकड़ो महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शराब की दुकान हटवाने की मांग की है.