Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में स्कूल से लौटकर हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदी 10वीं की छात्रा, भाई ने कहा पिता की मौत के बाद से थी अपसेट / Shivpuri News

शिवपुरी में सीएम राइज स्कूल में 10वीं की स्टूडेंट हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूद गई। वह स्कूल से आते ही भागकर दूसरी मंजिल पर पहुंची और छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

घटना सोमवार दोपहर की है। छात्रा ने किन कारणों से सुसाइड का प्रयास किया, इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है। तीन दिन बाद 27 फरवरी को उसकी बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर होना था। छात्रा के भाई ने बताया कि पिता की मौत रक्षाबंधन के समय हो गई थी। तभी से वह अपसेट थी।

हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने बताया कि राखी आदिवासी श्योपुर जिले के कराहल की रहने वाली है। वह सुबह नाश्ता करने के बाद स्कूल गई थी। वापस हॉस्टल लौटकर आई और ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल तक भागकर गई। इसके बाद उसने अचानक छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा ने कहा कि उसे कुछ याद नहीं है।

छात्रा राखी के छोटे भाई सुरेंद्र ने बताया कि दीदी से सुबह फोन पर बात हुई थी। उसने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही थी। जब मैंने उससे टीचर को बताने के बारे में कहा तो उसने फोन काट दिया था। वह एक महीने से परेशान रहने लगी थी। एक महीने पहले उसने हॉस्टल से ले जाने की बात कही थी। लेकिन जब मैं उसे लेने जा रहा था, तब फोन कर मुझे रोक दिया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!