
शिवपुरी। मुझे मेरे ताऊ राजेंद्र तिवारी ने गोद ले रखा है। मैं ही उनका वारिस हूं। उनकी सर्प काटने से मात हो गई थी। सरकार ने उनको सहायता राशि के रूप में 4 लाख रुपए स्वीकृत किए। वह राशि मेरे खाते में न देकर किसी और के खाते में जारी हो गई। इस पर होल्ड लगवाएं और यह गड़बड़ी किसने की उसकी जांच भी कराएं। ताकि ममुझे न्याय मिल सके। इस पर एडीएम ने युवक के आवेदन को कार्रवाई के लिए एसडीएम को मार्क कर दिया।
दरअसल राजेंद्र तिवारी पुत्र बालकिशन तिवारी की विगत दिनों सर्प के डंसने से मौत हो गई थी। इसके एवज में उसे 4 लाख रुपए की राशि सरकार की ओर से स्वीकृत हुई। युवक का कहना है कि ताऊ का असली वारिश जीवित है और किसी दूसरे के खाते में यह राशि कैसे ट्रांसफर की जा सकती है। मुझे मिलने वाली आथ्रिक सहायता बैराड़ में किसी महिला के खाते में जारी हुई है। यह गलत है। वारिश मैं हूं तो दूसरे मेरे हक का पैसा कैसे ले सकता है। युवक कपिल तिवारी उर्फ गोलू निवासी नया अमोलपठा तहसील करैरा ने उक्त खाते को होल्ड करवाने की मांग की और ताऊ के खाते जिसमें वह नोमनी र्द है उसमें 4 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर करने की मांग की। इस शिकायत को गंभीरता से लेकर एडीएम रमेश शुक्ला ने अावेदन एसडीएम को कार्रवाई के लिए मार्क किया।






Be First to Comment