Press "Enter" to skip to content

कॉलोनी के लोगों ने कपल को कमरे में बंद किया: पुलिस के डर से युवक ने छत से कूदकर तोड़ा पैर / Shivpuri News

शिवपुरी में पुराने मनियर टोल नाके के पास स्थित मकान में दो कपल्स को कॉलोनीवासियों ने एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लोगों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी।

घटना में एक युवक रवि ने पुलिस के आने पर छत से कूदने का प्रयास किया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दूसरे युवक विकास और मकान मालिक गोपाल को हिरासत में ले लिया। दोनों लड़कियों को, जो कि बालिग थीं उन्हें मौके से ही जाने दिया गया। इस दौरान कॉलोनी की महिलाओं ने लड़कियों को कड़ी फटकार लगाई।

कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ के अनुसार, सभी युवक-युवतियां बालिग थे और किसी ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने युवकों के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें छोड़ दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!