Press "Enter" to skip to content

थीम रोड पर स्टंट करने बाले 5 कार सवारों से बसूले 32 हजार 500 रुपए, 3 दिन पूर्व सोशल मिडिया पर हुआ था स्टंट करते का वीडियो वायरल / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में 3 दिन पहले थीम रोड पर 5 कार सवारों का स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पांच बहनों पर 6500 रुपए की राशि का जुर्माना करते हुए पांच वाहनों से 32 हजार 500 रुपए की राशि वसूल की है.
यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया की 3 दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें कुछ लड़के अपनी पर्सनल कार पर स्टैंड करते हुए एवं खतरनाक रूप से वाहन चलाते हुए नजर आ रहे थे. जिसकी सूचना पर इन सभी गाड़ियों को आईडेंटिफाई करके इन सभी के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई. जिसके बाद इन सभी 5 गाड़ियों को आईडेंटिफाई किया एवं सभी का ई-चालान के माध्यम से 32 हजार 500 रुपए का जुर्माना किया गया.

प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने अपील की हैं की यातायात नियमों का पालन हर वाहन चालक को करना हैं अगर भविष्य में भी कोई भी वाहन चालक स्टंट करते, खतरनाक रूप से वाहन चलाते एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी।

इनपर हुई चालानी कार्रवाई
अर्जुन सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी सकलपुर थाना सतनबाड़ा DL 8CZ7910, दिव्यांश सोनी पुत्र प्रकाश सोनी निवासी शंकर कॉलोनी मामा टावर MP07ZM3847, ईशान खान पुत्र इस्लाम खान निवासी लकी गार्डन जवाहर कॉलोनी शिवपुरी MP07CL1646, आर्यन सिंह पुत्र मुनेंद्र सोलंकी निवासी मुढेनी शिवपुरी MP07CK5617, सुखपाल पुत्र जसवीर सिंह निवासी झाँसी रोड कोटा शिवपुरी MP07ZM3219 पर 6500 की चालानी कार्रवाई कर 32500 की जुर्माना राशि बसूली गई.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!