शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम टोंका में दो पक्षों में पुरानी रंजिस के चलते आपसी विवाद हो गया. जिसमें दोनों पक्ष ने एक दूसरे की कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी. पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह यादव के घर पछ का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान घर के पास रहने वाले दुर्गा यादव, वकील यादव, संजय यादव, रामहेत यादव का मुलायम सिंह यादव और नेपाल यादव और राय सिंह यादव के बीच विवाद हो गया. जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं. सिरसौद थाना पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.
सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबोलिया ने बताया कि दोनों पक्षों की मारपीट का मामला सामने आया था. जिसके बाद दोनों पक्ष की ओर से क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.







Be First to Comment