शिवपुरी। शहर की समाजसेवी संस्था बाबा साहेब लोक कल्याण समिति द्वारा शनिवार को ग्वालियर बायपास सर्कुलर रोड पर स्थित मौर्य निज निवास पर श्योपुर जेल अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ विजय सिंह मौर्य का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत सत्कार किया गया।
बाबा साहेब लोक कल्याण समिति ने डॉ विजय सिंह मौर्य को श्योपुर जेल अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त होने पर माल्यार्पण कर व शॉल ओढ़ाकर तथा श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
इस दौरान श्री मौर्य की पत्नी श्रीमती माया मौर्य,पुत्र दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.कपिल मौर्य,बाबा साहेब लोक कल्याण समिति के संयोजक घनश्याम जाटव,सहसंयोजक सृजन राजे,शासन द्वारा प्रदत्त अधिमान्य पत्रकार वीरेंद्र चौधरी,केदार सिंह गोलिया,मीडिया प्रभारी नीरज कुमार छोटू,कुलदीप आर्य,सन्नी जाटव, राहुल रिठौरिया आशीष जाटव, विकास सहित अनेक लोगों ने श्री मौर्य को सेवानिवृत्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
वहीं श्रीं मौर्य ने कहा कि अब मेरा संपूर्ण जीवन जनसेवा के लिए समर्पित रहेगा और आपके इस अटूट प्रेम और सम्मान के लिए मैं आप सभी का ह्रदय से कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।







Be First to Comment