शिवपुरी: जिले के बहगवा गांव का एक ग्रामीण झूठी एफआईआर की जांच कराए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि विवाद में उसके और उसके भाई के साथ लाठियों से मारपीट की गई है। घटना का वीडियो भी उसके पास है। इसके बावजूद मारपीट करने वालों ने उसी के खिलाफ सीहोर थाने में मामला दर्ज करा दिया।
बहगवा गांव के रहने वाले नवल कोली ने बताया कि 26 दिसंबर को मेरे घर के पास आरसीसी की सड़क बन रही थी। पप्पू कोली ने उसे कचरे का ढेर हटाने की बात कही थी। इसी बात को लेकर पप्पू कोली ने कुछ देर बाद पीड़ित के भाई अशोक कोली के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जब वह बचाने पहुंचा तो उसके पूरे परिवार को लाठियों से पीटा।
इसकी शिकायत पीड़ित ने सीहोर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने पप्पू कोली सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन पप्पू कोली ने पीड़ित पर भी क्रॉस केस दर्ज करा दिया। पीड़ित घटना का एक वीडियो भी साथ लेकर पहुंचा। वीडियो में पप्पू कोली और उसके परिवार के सदस्य लाठियों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से उसके खिलाफ किया गया झूठा मामला रद्द करने की मांग की है।

पूरे परिवार को लाठियों से पीटा, पीड़ित पर ही करा दिया केस दर्ज, एसपी से एफआईआर निरस्त करने की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया निरीक्षण / Shivpuri Newsनवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने संभाला कार्यभार, कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया निरीक्षण / Shivpuri News

- बाइक हटाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता सहित तीन बेटों पर लाठी से हमला / Shivpuri News
- नरवर किले में दफीनाखोर सक्रिय, मां पसर देवी मंदिर के पीछे बनाई सुरंग / Shivpuri News
- सुलभ कॉम्प्लेक्स की बदहाली से वार्ड 4 में जलभराव, स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी / Shivpuri News
- मारपीट के बाद फिर धमकी: रिपोर्ट वापस लेने का दबाव, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment