Press "Enter" to skip to content

गोवर्धन थाना पुलिस व खनिज निरीक्षक ने अवैध उत्खनन करते हुए जेसीबी को किया जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी: कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम धोरिया में जांच की गई। इस दौरान मौके पर खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास, गोवर्धन थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह कुशवाह,ए एस आई जंडेल सिंह,हेड कॉन्स्टेबल बीरेंद्र सिंह,रामहेत सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे।
जांच मे ग्राम धोरिया मे तलैया से मिट्टी का खनन करते हुए मौके पर जे.सी.बी. मशीन को जप्त कर पुलिस थाना गोवर्धन मे रखा गया है। जप्त वाहन पर अवैध परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध कर अर्थदण्ड राशि अधिरोपित किये जाने हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायालय मे प्रेषित किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!