शिवपुरी। जिले की पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापनाएं की हैं। 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश में पुलिस लाइन में पदस्थ 23 आरक्षकों को जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। इनमें रामकिशोर, मनोज गुर्जर, विष्णु कुमार ठाकुर और राम यादव को कोतवाली, राजन को सुभाषपुरा, प्रमोद गौड़ को सिरसौद, नितिन कुमार को खनियाधाना, उत्तम सिंह दिनकर और अभिलाष लोधी को गोपालपुर सहित अन्य पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश के अनुसार मानवेंद्र सिंह को अमोला, अरविंद रावत को भौंती, अजय यादव को धनरा चौकी, मोहन शर्मा और अमरदीप सिंह को इंदार, प्रवेश कुमार पाल को मायापुर, वीरनारायण सिंह को रन्नौद, रविन्द्र को पिछोर, रणजीत प्रजापति को यातायात, सुनील भदौरिया को करैरा, पदम सिंह और माधव भिलाला को बदरवास तथा अरुण रावत को सतनवाड़ा थाने में पदस्थ किया गया है। वहीं महिला आरक्षक प्रीति राठौर को गोपालपुर से बम्हारी थाने में नई पदस्थापना दी गई है।
वहीं 26 नवंबर 2026 को जारी दूसरे आदेश में दो उप निरीक्षकों की पदस्थापना बदली गई है। उप निरीक्षक चेतन शर्मा को भौंती थाने से लुकवासा चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि लुकवासा चौकी प्रभारी बैजनाथ मिश्रा को कोलारस थाने में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश जारी किए हैं।
शिवपुरी SP यांगचेन डोलकर भूटिया का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आरक्षकों को मिली नई थानों में पदस्थापना; दो उप निरीक्षकों के भी बदले / Shivpuri News



