शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने रविवार को फर्जी ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट पर सट्टा खिलाने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, एक टैबलेट और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपी ग्वालियर के डबरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी शहर के कृष्णपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते है। मकान मालिक कही बाहर रहता है। पड़ोसियों के इन युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पहले पड़ताल की फिर मकान पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया था। पुलिस ने मकान से 6 युवकों को पकड़ा था। जो फर्जी ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के जरिए सट्टा खिलवाने का काम करते थे।
लूडो, तीन पत्ती समेत सैकड़ों गेम पर खिलवाते थे सट्टा
पुलिस आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, एक टेवलेट और चार मोबाइल बरामद किए। आरोपी लैपटॉप और टैबलेट के जरिए दो अलग-अलग ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट पर लोगों की आईडी बनाकर ऑनलाइन गेम पर सट्टा खिलवाते थे। दोनों वेबसाइट में लूडो, तीन पत्ती, एविएटर जैसे करीब 250 गेम थे।
इन्हें गिरफ्तार किया गया
संदीप माहौर (20) पिता पंचम माहौर
धीरज सेन (21) पिता राकेश सेन
आजम सेन (22) पिता बंशीलाल सेन
आदित्य सेन (18) पिता मुकेश सेन (18)
निखिल गुप्ता (18) पिता राजीव गुप्ता (18)
रामकुमार धाकड़ (22) पिता बीरेन्द्र धाकड़ निवासी भिंड
कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 4क सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया। उनसे पूछताछ की जा रही हैं।

फर्जी ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट पर सट्टा खिलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार: किराए के मकान में रहकर खिलवा रहे थे गेम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment