शिवपुरी: विश्व मेडिटेशन दिवस मनाने का उद्देश्य छात्रों को मेडिटेशन का महत्व समझाने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है, अतः विद्यालय प्रांगण में योग एवं अध्यात्मिक गुरु श्री रविशंकर जी के प्रसिद्ध संस्थान आर्ट ऑफ लिविंग के वालेंटियर्स श्री अंकित खण्डेलवाल,अमन, विशाल,आर्यन धाकड़ द्वारा ध्यान को करना सीखाया गया। श्री अंकित ने बताया ध्यान एक शक्तिशाली अभ्यास है, जिससे मन, शरीर और आत्मा के लिए बहुत सारे लाभ हैं। नियमित ध्यान से ध्यान केंद्रित करने और एकाग्रता में सुधार होता है, उत्पादकता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। यह माइंडफुलनेस को बढ़ावा देकर भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, जो चिंता और नकारात्मक विचारों को प्रबंधित करने में मदद करता है।ध्यान छात्रों को अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच एक ब्रेक लेने और संतुलन खोजने के लिए है।
ध्यान एक प्राचीन अभ्यास है जो वर्तमान क्षण पर ध्यान केंद्रित करने और मन की स्थिरता को बढ़ाने में सहायता करता है। हजारों वर्षों से दुनिया की विभिन्न संस्कृतियों में ध्यान पद्धति कई तरह से शामिल रही है। आज के भागमभाग वाले समय में इसका महत्व और बढ़ गया है और ध्यान को समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के लिए अपनाया जा रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य श्रीमती कीर्ति चावला द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग के वालेंटियर्स का धन्यवाद किया गया एवं इसी तरह के अन्य प्रोग्राम छात्रों के हित में आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान द्वारा चलाए जा रहे हैं विद्यालय में ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की बात कही।











Be First to Comment