Press "Enter" to skip to content

महिला ने जन्मे जुड़वा दो नवजात: दोनों की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए लापरवाही के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खोड़ चौकी क्षेत्र के नयागांव की रहने वाली गोमती आदिवासी पत्नि कमलसिंह आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहू अंजू आदिवासी पत्नि सुनील आदिवाई की 15 तारीख को डिलेवरी खोड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी। जहां उसने दो जुड़वा शिशुओं को जन्म दिया था। जहां से उसे 17 दिसंबर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक शिशु ने परसों दम तोड़ दिया वहीं दूसरे शिशु ने आज शनिवार की सुबह करीब 12 बजे दम तोड़ दिया। वही जिन्होंने जिला अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए कहा है कि डॉक्टर ने शिशुओं को दूध नही पिलाने दिया। संभवता उसी के कारण उनकी मौत हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!