Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया, इस्तीफे की मांग की / Shivpuri News

शिवपुरी: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सदन में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के अपमान के विरोध में जिला कांग्रेस पार्टी कमेटी ने अंबेडकर पार्क में मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन कर विरोध किया.

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शुक्रवार की दोपहर फतेहपुर चौराहा पर स्थित अंबेडकर पार्क में मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन कर अमित शाह द्वारा किए गए बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के अपमान में विरोध प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस पार्टी कमेटी के जिला अध्यक्ष ने बताया कि कुछ समय बाद वह शहर के विभिन्न मार्गो से मोन रैली निकालकर माधव चौक पर रैली का समापन करते हुए अमित शाह को इस्तीफा देने की मांग करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!