शिवपुरी: शहर में भाजपा युवा मोर्चा ने जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर के बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है। दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं।
दरअसल, 17 दिसंबर को गृहमंत्री राज्यसभा में कह दिया था कि मान्यवर अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर….इतना नाम अगर भगवान का लेते, तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।
गृहमंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हो रहे हैं। इधर भाजपा भी तोड़-मरोड़ कर वीडियो जारी करने के आरोप लगा रही है। इसी क्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवनीत सेन की अगुवाई में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के जिला कार्यालय का घेराव किया।
जिला मीडिया प्रभारी निकेतन शर्मा ने बताया कि कांग्रेस लगातार झूठी और फर्जी एडिटेड विडियो और रील से जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। जिससे लोगों में भ्रम फैल रहा है और इसी के चलते विरोध में आज कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय कुशवाहा , नगर मंडल महामंत्री रितेश जैन, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष बिंदल, जिला मंत्री विवेक उपाध्याय, दीपक राठौर, दीपक कुशवाह, राहुल खटीक, वंश भार्गव, राहुल धूलिया और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय घेरा: जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए, गहमंत्री अमित शाह के बयान पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment